क्रिकेट फैंस हो जाएं तैयार! IPL की तर्ज पर झारखंड में शुरू हो रही है बड़ी लीग, जानें कब और कहाँ भिड़ेंगी टीमें
Cricket fans, get ready! Modeled after the IPL, a major league is launching in Jharkhand—find out when and where the teams will face off.

झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर अब राज्य में भी बहुप्रतीक्षित टी20 प्रीमियर लीग का आयोजन होने जा रहा है। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में यह लीग 10 जून से शुरू होगी।
टूर्नामेंट के सभी मुकाबले जेएससीए स्टेडियम में खेले जाएंगे। लीग को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
6 फ्रेंचाइजी टीमें दिखाएंगी दम
झारखंड टी20 प्रीमियर लीग में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें:
- रांची कैपिटल्स
- जमशेदपुर स्टीलर्स
- धनबाद डायमंड्स
- छोटानागपुर रॉयल्स
- कोयलांचल सुपर किंग्स
- संथाल स्ट्राइकर्स
शामिल हैं।
30 मई को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 30 मई को जमशेदपुर के ‘द वेव इंटरनेशनल’ में आयोजित की जाएगी। जेएससीए ने नीलामी के लिए 241 खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।
अधिकारियों के मुताबिक हर फ्रेंचाइजी अपनी टीम में अधिकतम 18 खिलाड़ियों को शामिल कर सकेगी।
5 कैटेगरी में बांटे गए खिलाड़ी
प्रतिस्पर्धी और संतुलित टीम बनाने के लिए खिलाड़ियों को पांच अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है।
- पहली श्रेणी में आइकन खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय टीम या आईपीएल में खेला है
- दूसरी कैटेगरी में रणजी क्रिकेटर रखे गए हैं
- तीसरी श्रेणी में अंडर-19 और अंडर-23 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं
- चौथी श्रेणी जिला स्तर के क्रिकेटरों के लिए बनाई गई है
- पांचवीं श्रेणी में झारखंड के उभरते इमर्जिंग खिलाड़ियों को रखा गया है
युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यह लीग झारखंड क्रिकेट के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है। इससे राज्य के युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलेगा, जहां वे अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ अनुभवी खिलाड़ियों से सीख भी सकेंगे।
विशेषज्ञों के अनुसार फ्रेंचाइजी आधारित इस तरह की प्रतियोगिताएं भविष्य में झारखंड को राष्ट्रीय क्रिकेट मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिला सकती हैं।












