रायपुर। छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक अगले सप्ताह होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक मंगलवार, 09 जून को सवेरे 11.00 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कई अहम निर्णय लिये जायेंगे।