छत्तीसगढ़: निकाय व पंचायत चुनावों में भाजपा का दबदबा, अध्यक्ष के 5 में से तीन पर जमाया कब्जा, पार्षद के 39 पदों पर भाजपा की जीत

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार राज्य में चल रहे नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप-निर्वाचन के अंतर्गत मतगणना आज संबंधित जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ एवं परिणाम घोषित किये गए। आयोग से प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य के नगरीय निकायों में अध्यक्ष के पांच पदों में से तीन (बम्हनीडीह, शिवनंदनपुर, सहसपुर लोहारा) में भाजपा तथा दो पदों (पलारी, घुमका) में कांग्रेस के प्रत्याशी तथा पार्षद के 71 पदों में से 39 पदों में भाजपा के, 30 पदों में कांग्रेस के तथा 2 पदों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए है। यह उल्लेखनीय है कि त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन गैर दलीय आधार पर तथा नगरीय निकायों के निर्वाचन दलीय आधार पर संपन्न हुए है।

रायपुर : नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन हेतु मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न एवं परिणाम घोषित

त्रि-स्तरीय पंचायतों के अंतर्गत दिनांक 01-06-2026 को वार्ड पंच के रिक्त 107 पदों पर, सरपंच के रिक्त 34 पदों पर तथा जनपद सदस्य के रिक्त 10 पदों पर सविरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ था, जिसके मतों की गणना मतदान पश्चात् स्थल पर ही की गई थी। मतगणना का सारणीकरण आज दिनांक 04-06-2026 को किया गया तथा विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

3-सभी स्थानों हेतु मतगणना पूरी होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा आधिकारिक परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा सभी विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान किया गया.

4-आयोग द्वारा निर्वाचन परिणाम के घोषणा के साथ ही निर्वाचन क्षेत्र में प्रभावशील आदर्श आचरण संहिता प्रभाव शून्य घोषित करने हेतु आदेश जारी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close