झारखंड: इंजीनियर की मौत, दोस्तों के साथ डैम पहुंचे थे चिल करने, डूबने से हो गयी मौत, दोस्त किनारे खड़े देखते रहे…

Jharkhand: Engineer dies; he had gone to a dam with friends to chill but drowned, while his friends stood on the bank and watched...

कोडरमा। इंजीनियर की तिलैया डैम में डूबने से मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब इंजीनियर अपने दोस्तों के साथ गरमी से राहत पाने के लिए तिलैया डैम घूमने गये थे। इसी दौरान ओपी क्षेत्र अंतर्गत बराकर नदी स्थित तिलैया डैम के सलोनी के समीप नहाने के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अविनाश शर्मा (32 वर्ष), पिता सुखदेव शर्मा, निवासी बोधगया (बिहार) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृत युवक पेशे से इंजीनियर थे। गरमी के बीच सुकून की तलाश करने के लिए वो अपने छह दोस्तों के साथ बोधगया से तिलैया डैम घूमने आए थे। घूमने के दौरान वह अपने दो दोस्तों के साथ डैम में नहाने लगे। बताया जा रहा है कि नहाने के क्रम में ही उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गये, जिससे वह डूबने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के समय उसके तीन अन्य दोस्त वाहन में ही मौजूद थे। दोस्तों ने पास ही डैम में नहा रहे अन्य दोस्तों को इसकी जानकारी दी। साथ ही पुलिस प्रशासन को भी इसकी तुरंत ही सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही तिलैया डैम ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया।घटना के बाद मृतक के दोस्तों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close