8 June Ka Rashifal: सोमवार का दिन मिथुन राशि पर करेगा पैसों की बरसात, वृश्चिक व धनु राशिवालों का दिन परेशानी में गुजरेगा
Horoscope for June 8: Monday will bring a shower of money for Gemini, while Scorpio and Sagittarius natives will face a troublesome day.

Aaj Ka Rashifal : हिंदू धर्म में राशिफल काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज जून महीने की 8 तारीख है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन शिवजी भगवान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। आइये देखते हैं राशिफल क्या कह रहा है…।
मेष- आज संपत्ति के मामले हल होने की संभावना है। रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। लोग आपकी बातों से प्रभावित रहेंगे। धर्म, भाग्य और मोक्ष भाव का स्वामी गुरु उच्च के सुख स्थान में होने के कारण योग, ध्यान और ज्ञान के माध्यम से आपके मन को बहुत खुश रखेगा। अगर आप भोग की तरफ नहीं योग की तरफ ध्यान केंद्रित करेंगे, तो अपने जीवन में नए परिवर्तन अनुभव करेंगे। यात्रा से लाभ होगा, नया निवेश करने के योग है, लेकिन धोखेबाजों से सावधान रहिए।
वृषभ- आज कार्यक्षेत्र में आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। धनलाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार खुशनुमा माहौल रहेगा। वृषभ राशि वालों के लिए यह नसीहत है कि अपना नजरिया और सोच अच्छी रखें। ईश्वर पर भरोसा करके अपने कार्य को करें और अपनी कोशिश जारी रखें, सफलता अवश्य मिलेगी। पार्टनरशिप का योग है. जो लोग विवाह करना चाहते हैं उनका सही समय चल रहा है. व्यापार में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखिए।
मिथुन- आज समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। पैतृक संपत्ति के विवाद दूर होंगे। आपके कार्य की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।मिथुन राशि वालों को धन लाभ होगा लेकिन आप इसका जिक्र हर एक से ना करें। कुछ लोग आपके पैसों पर नजर रख सकते हैं और आपको निवेश के लिए उल्टी सीधी सलाह दे सकते हैं।
कर्क- आज आपके कुछ कार्य बिगड़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में अधिक भावुक नहीं होना चाहिए। अभिनय और संगीत आदि में रुचि लेंगे।कर्क राशि वालों को यह सलाह दी जाती है कि आने वाले समय में अचानक होने वाली अच्छी और बुरी घटनाओं के लिए तैयार रहें. यदि आप आयात निर्यात के क्षेत्र में काम कर रहें हैं, तो आपको सफलता मिलेगी. जो लोग दवाइयां के क्षेत्र में हैं, उनको विशेष सफलता मिलेगी. आपके मित्र आपके व्यवहार को लेकर परेशान हो सकते हैं।
सिंह- आज नई जॉब की तलाश कर रहे हैं,तो सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। शेयर मार्केट से धनलाभ प्राप्त होगा।सिंह राशि वाले अपने वैवाहिक जीवन में होने वाले तनाव से दूर रहें। अपने जीवन साथी अथवा बिजनेस पार्टनर से ना उलझे नहीं तो बात का बतंगड़ बन सकता है। मानसिक तनाव से दूर रहें, नींद पूरी लें। अस्पताल में खर्च हो सकता है. जिन लोगों का सरकारी काम अटका हुआ है।
कन्या- आज बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यवसाय में शानदार परिणाम मिलेंगे। आपकी सलाह से लोगों को लाभ प्राप्त होगा।आज के दिन कन्या राशि वाले कोई नई पार्टनरशिप या समझौते पर दस्तखत न करें, नहीं तो यह चलेगी नहीं। किसी भी व्यक्ति पर आंख बंद कर विश्वास ना करें। जीवनसाथी के मन को समझ कर उनसे बात करें. कोई भी ऐसी बात ना करें जिससे उनके मन को ठेस पहुंचे। सरकारी कार्य सफल होंगे और सरकार से धन की प्राप्ति का योग है।
तुला- आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतरीन होगा। अपने विचारों को दूसरों पर न लादें। अपने रुचिपूर्ण कार्यों को समय अवश्य दें।तुला राशि वाले आज व्यर्थ के तनाव से बचें, पुरानी बातों को लेकर के व्यर्थ में परेशान ना हो। संतान को लेकर बेवजह चिंता ना करें थोड़े समय में सब ठीक हो जाएगा। अपने मन को नियंत्रित रखें और प्रेम संबंधों में भी अपने साथी की मन की स्थिति को समझें. छोटी-छोटी बातों को ज्यादा बड़ा ना बनाएं।
वृश्चिक- आज आपके पास काम की अधिकता रहेगी। बॉस का विरोध झेलना पड़ सकता है। दोस्तों की सहायता से कोई योजना बनाएंगे।वृश्चिक राशि वालों को आज धन लाभ होगा एवं शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नए संपर्क बनेंगे इंफेक्शन और एलर्जी से बचें. यात्रा से लाभ होगा जो लोग विदेश से संबंधित व्यापार करते हैं, उनके लिए समय अच्छा है। बच्चों की शिक्षा से संबंधित सभी चिंताएं दूर होगी. प्रेम संबंधों में चल रही दूरी खत्म होगी।
धनु- आज व्यवसाय में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों की मदद करनी पड़ेगी। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलेगी।धनु राशि वालों के लिए समय धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा. यदि कोई चीज आपकी बाहर अटकी हुई है या बाहर से किसी समाचार का आप इंतजार कर रहें हैं अथवा किसी से व्यापार करना चाहते हैं उसमें सफलता मिलेगी, थोड़ा धीरज रखिए। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें. पैरों के दर्द और नसों की समस्याओं को लेकर ध्यान रखें।
मकर- आज अपने करियर को लेकर दुविधा में रहेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों का समाज में सम्मान बढ़ेगा। किसी से कोई बड़ा वादा न करें। आज बहुत ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं और एक साथ कई काम करने के चक्कर में थकान महसूस कर सकते हैं। आप अपनी ऊर्जा का संचार करें। ज्यादा पाने के लालच में समय की बर्बादी से बचें. अपने जीवनसाथी की राय को महत्व दें, उससे आपको लाभ होगा. नई पार्टनरशिप की संभावना है। जो लोग विवाह के योग्य हैं उनको योग्य जीवनसाथी मिलने का योग बन रहा है।
कुंभ- आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहने वाला है। आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।कुंभ राशि वाले कोई पहले से योजना ना बनाएं वरना आपकी प्राथमिकता बदल सकती है, इससे आपको परेशानी हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान ना हो। जीवनसाथी से सहयोग करें. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें . शरीर दर्द या सर दर्द का ध्यान रखें। पुरानी चीजों को उलट-पुलट कर देखेंगे तो कुछ काम की चीज मिल जाएगी।
मीन- आज नए प्रोजेक्ट्स बनाने से पूर्व थोड़ी सावधानी रखें। बेकार की बातों में समय बर्बाद न करें। मन में स्वार्थसिद्धि की भावना रहेगी।जो लोग कानून, होटल, शिक्षा, फाइनेंस, आदि के क्षेत्र में है उनको सफलता मिलेगी। अपनी बात को जितनी दृढ़ता और स्पष्टता से कहेंगे उतना अच्छा होगा। लंबी यात्रा से बचें, जहां तक हो सके ऑनलाइन काम करें। शिक्षा, कला आदि में सफलता मिलेगी. संतान को लेकर गौरव महसूस करेंगे।









