धनबाद के स्कूल में गैस सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला; समय रहते बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

Fire breaks out in a gas cylinder at a Dhanbad school; major tragedy averted as children were safely evacuated in time.

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में अचानक से दर्जनों बच्चों की जान पर बन आयी। अचानक से गैस सिंलेंडर में भीषण आग लग गयी। घटना के बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गयी। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। घटना शुक्रवार को धनबाद जिले के बलियापुर स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में आग लग गयी। मध्याह्न भोजन (एमडीएम) तैयार करते समय रसोई में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुछ ही पलों में सिलेंडर से तेज लपटें उठने लगीं, जिससे पूरे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। हालांकि शिक्षकों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की सूझबूझ से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस आगजनी की घटना को लेकर कुछ देर के लिए दोनों की धड़कनें तेज हो गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एमडीएम बनाते समय लगी आग

ये घटना धनबाद जिले के बलियापुर प्रखंड स्थित नया प्राथमिक विद्यालय, हरिबोल थान (मुकुंदा) की है। जानकारी के अनुसार, स्कूल में मध्याह्न भोजन बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही स्कूल में मौजूद बच्चों में दहशत फैल गई और वे कक्षाओं से बाहर निकलने लगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षकों और ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गिरधारी महतो ने तत्काल बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया। इसी बीच पंचायत समिति सदस्य हीरालाल मोदक भी स्कूल पहुंचे और साहस का परिचय देते हुए जलते हुए गैस सिलेंडर को डंडे की मदद से स्कूल परिसर से बाहर निकाल दिया।इसके बाद ग्रामीणों ने पानी, बालू और भीगे हुए बोरों की मदद से आग पर काबू पा लिया।

 

सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ, टला बड़ा हादसा

राहत की बात यह रही कि आग लगने के बावजूद गैस सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ। यदि सिलेंडर फट जाता तो स्कूल में बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद एहतियात के तौर पर स्कूल में मध्याह्न भोजन नहीं कराया गया और सभी बच्चों की समय से पहले छुट्टी कर दी गई।

 

जांच का विषय बनी आग लगने की वजह

पंचायत समिति सदस्य हीरालाल मोदक ने बताया कि सूचना मिलते ही वे स्कूल पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में सहयोग किया। उन्होंने बताया कि संबंधित गैस सिलेंडर शुक्रवार को ही नया मंगाया गया था। ऐसे में आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच की जानी चाहिए।फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close