हजारीबाग: केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे युवक की सरेराह हत्या, कार पंचर की वजह से रूकी थी कार

Hazaribagh: Youth on his way to visit Kedarnath murdered in broad daylight; car had stopped due to a puncture.

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में एक युवक को सरेराह गोली मार दी गयी। हत्या की ये घटना बरही थाना क्षेत्र के करसो पुल के समीप हुई, जहां केदारनाथ तीर्थ यात्रा पर जा रहे एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।मृतक की पहचान हजारीबाग शहर के ओकनी निवासी विक्की सोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने एक मित्र के साथ केदारनाथ यात्रा के लिए निकले थे।

कार पंचर होने के बाद हुई वारदात

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना को लेकर मृतक के मित्र के अनुसार वह विक्की सोनी को कोडरमा रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान करसो पुल के पास उनकी कार का टायर पंचर हो गया। दोनों वाहन रोककर टायर बदलने की कोशिश कर रहे थे।इसी बीच बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और विक्की सोनी पर गोली चला दी।

गोली उनकी गर्दन में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। परिजनों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस जांच में जुटी

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बरही भेज दिया है।थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि हत्या के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस सनसनीखेज हत्या ने एक बार फिर जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर बहस छेड़ दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close