दुमका: गर्लफ्रेंड को ले गया घुमाने, फिर डैम में दे दिया धक्का, शादी की बात पर बौखलाये प्रेमी का खौफनाक कांड

दुमका। प्रेमिका से छुटकारा पाने के लिए प्रेमी ने बड़ी ही खौफनाक साजिश रची। घुमाने ले जाने के बहाने प्रेमिका को डैम में प्रेमी ने धक्का दे मारा। पता चला  कि प्रेमिका शादी का दवाब अपने प्रेमी पर बना रही थी। अब महीनों बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला झारखंड के दुमका जिले स्थित मसानजोर डैम का है, जहां मार्च 2026 में मिले एक अज्ञात युवती के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना और छापेमारी के आधार पर युवती की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र के जमुआसोल निवासी 18 वर्षीय केतन कुमार मंडल के रूप में हुई है। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

4 मार्च को मिला था युवती का शव

दुमका पुलिस के मुताबिक 4 मार्च 2026 को मसानजोर डैम के पानी में एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि युवती 28 फरवरी से लापता थी। बाद में परिजनों ने शव की पहचान नगर थाना क्षेत्र के दुधानी निवासी 19 वर्षीय रीना कुमारी के रूप में की। मृतका की परिजन ने पुलिस को शिकायत देकर एक मोबाइल नंबर धारक पर हत्या कर शव को डैम में फेंकने का आरोप लगाया था। इसके आधार पर मसानजोर थाना में कांड संख्या 39/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के लिए बनाई गई विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के तहत मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल्स की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि संदिग्ध मोबाइल नंबर राजीव रंजन मंडल के नाम से जारी था, लेकिन उसका उपयोग केतन कुमार मंडल कर रहा था। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य प्रमाणों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक साल से था प्रेम संबंध

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका और रीना कुमारी का करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच नियमित बातचीत होती थी, लेकिन युवती लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी।पुलिस के अनुसार आरोपी शादी के लिए तैयार नहीं था और इसी वजह से उसने युवती को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

घूमाने के बहाने ले गया, फिर कर दी हत्या

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने रीना कुमारी को घूमने के बहाने मसानजोर डैम बुलाया था। वहां पहुंचने के बाद उसने उसकी हत्या कर शव को डैम के पानी में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।पुलिस ने आरोपी के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक काला पीठू बैग, सफेद और गुलाबी रंग की कढ़ाईदार ओढ़नी, रीना कुमारी की बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड तथा शैक्षणिक प्रमाणपत्र बरामद किए हैं। इन सभी वस्तुओं को मामले के महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close