रांची: निजी होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का खेल, पुलिस की छापेमारी में आपत्तिजनक हाल में मिले युवक-युवतियां, पुलिस ने लिया हिरासत में…

Ranchi: A prostitution racket was operating out of a private hotel; police raided the premises and found young men and women in compromising positions, subsequently taking them into custody.

रांची। पुलिस ने हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक होटल में चल रहे कथित से*क्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी के निर्देश पर हुई छापेमारी में दो युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है और मामले में मानव तस्करी सहित अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित होटल में लंबे समय से अवैध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद हटिया डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।

 

होटल में मिली आपत्तिजनक गतिविधियां

पुलिस टीम ने होटल के अलग-अलग कमरों की तलाशी ली। इस दौरान दो युवतियां और तीन युवक आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। मौके से होटल प्रबंधन से जुड़े लोगों को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में होटल का मैनेजर, पश्चिम बंगाल की दो युवतियां और दो ग्राहक शामिल हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

 

बंगाल से बुलाकर कराया जा रहा था देह व्यापार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक व्यक्ति ने किराये पर मकान लेकर वहां से*क्स रैकेट का संचालन शुरू किया था। आरोप है कि पश्चिम बंगाल से युवतियों को बुलाकर ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क का संचालन कब से किया जा रहा था और इसके तार अन्य जिलों या राज्यों से जुड़े हैं या नहीं। मानव तस्करी के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

जानकारी के अनुसार शिवम पैलेस होटल पहले भी पुलिस की निगरानी में रहा है और पूर्व में भी यहां छापेमारी की कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद अवैध गतिविधियों के दोबारा संचालित होने की आशंका ने पुलिस को सख्त कदम उठाने पर मजबूर किया।

 

होटल सील, जांच जारी

कार्रवाई के बाद पुलिस ने संबंधित परिसर को सील कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि देह व्यापार और मानव तस्करी जैसे अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close