स्वास्थ्यकर्मी होंगे नियमित: हजारों स्वास्थ्यकर्मीयों को जल्द मिलेगा नियमितीकरण का सौगात, मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिया भरोसा…पढ़िए

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के सैकड़ों की संख्या में विभिन्न जिलों से आए कर्मियों ने अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर मुलाकात की। इससे पहले भी एक माह पहले इन कर्मियों ने मुलाकात कर अपनी मांगों को रखा था।

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड सरकार विभिन्न अनुबंध कर्मियों की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। बताया कि इस संबंध में उन्होंने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर 3 सदस्य कमेटी के निर्माण का निर्देश दिया है। जो माननीय हाईकोर्ट के निर्देश और अन्य राज्यों के नियमावली के अध्ययन के उपरांत राज्य के विभिन्न संस्थाओं को आधार बनाकर एक रिपोर्ट सरकार को समर्पित करें। इस पर माननीय मुख्यमंत्री जी के दिशा निर्देश के बाद हम आगे बढ़ेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close