Jharkhand Police Transfer : 30 दारोगा-ASI के हुए तबादले, SP की चेतावनी, 28 जून तक नहीं की ज्वाइनिंग, तो होगा एक्शन

सरायकेला-खरसावां की एसपी निधि द्विवेदी ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 सब-इंस्पेक्टर और सहायक अवर निरीक्षकों का तबादला किया है। सभी अधिकारियों को 28 जून तक नए पदस्थापना स्थल पर योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।

Jharkhand Police Transfer । पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में तबादले हुए हैं। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस तबादले में सब-इंस्पेक्टर (SI) और सहायक अवर निरीक्षक (ASI) शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को 28 जून तक अपने नए पदस्थापना स्थल पर योगदान देना अनिवार्य होगा। पुलिस विभाग में कार्यकुशलता बढ़ाने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह तबादला सूची जारी की गई है। एसपी निधि द्विवेदी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित समय सीमा तक योगदान नहीं देने वाले अधिकारियों की सूची तत्काल जिला मुख्यालय को भेजी जाए।

28 जून तक देना होगा योगदान

एसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों को समय पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। आदेश की अवहेलना करने या अनावश्यक विलंब करने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कई थानों में बदले गए सब-इंस्पेक्टर

तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण थानों के सब-इंस्पेक्टरों का स्थानांतरण किया गया है। पुलिस केंद्र, आदित्यपुर, गम्हारिया, सरायकेला, चांडिल, कांड्रा, चौका और राजनगर थाना क्षेत्रों में नई पदस्थापनाएं की गई हैं।विश्वजित कुमार तिवारी, हीरालाल कुमार और विक्रमादित्य पाण्डेय को पुलिस केंद्र सरायकेला से आदित्यपुर थाना भेजा गया है। वहीं अजय पासवान को गम्हारिया थाना तथा मिरजु हेम्ब्रोम को राजनगर थाना में पदस्थ किया गया है।

सहायक अवर निरीक्षकों के भी हुए तबादले

सहायक अवर निरीक्षक स्तर पर भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। कई एएसआई को पुलिस केंद्र, थाना और ओपी स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदित्यपुर, कांड्रा, चांडिल, खरसावां, कपाली, आमदा और दलभंगा ओपी सहित विभिन्न स्थानों पर पदस्थापन आदेश जारी किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

पुलिस विभाग का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। नई पदस्थापनाओं के जरिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यों का बेहतर संचालन और निगरानी सुनिश्चित होगी।पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के इस निर्णय को जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक सक्रिय और जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close