रांची: थाने में मच गया हड़कंप, महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, चोरी के आरोप में पुलिस ने पकड़ा था

Ranchi: Panic at the police station; woman attempts suicide after being detained on theft charges.

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के पंडरा ओपी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लाई गई एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास कर लिया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने तत्काल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चोरी के मामले में थाने लाई गई थी महिला

पुलिस के अनुसार, महिला और उसके पति को पड़ोसी के घर में हुई चोरी के मामले में मंगलवार शाम पूछताछ के लिए पंडरा ओपी लाया गया था। पूछताछ के दौरान महिला को एक कमरे में महिला पुलिसकर्मी की निगरानी में बैठाया गया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला पुलिसकर्मी के बाहर जाते ही किया प्रयास

जानकारी के मुताबिक, कुछ देर के लिए महिला पुलिसकर्मी किसी काम से कमरे से बाहर गई। इसी दौरान महिला ने आत्महत्या की कोशिश कर ली। अन्य पुलिसकर्मियों की नजर पड़ते ही उसे तुरंत रोका गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला की निशानदेही पर मिले चोरी के जेवर

पंडरा पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान महिला की निशानदेही पर चोरी के कुछ जेवरात भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, महिला को उस समय जेल नहीं भेजा जा रहा था और पूछताछ की प्रक्रिया चल रही थी।

 

मामले की जांच जारी

फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि थाने में महिला ने आत्महत्या का प्रयास किन परिस्थितियों में किया और सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close