Jharkhand ACB Action: 4.50 लाख रिश्वत मांगने के आरोप में बुढ़मू के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गये जेल, जमीन म्यूटेशन के नाम पर मांगी गयी थी रिश्वत

Jharkhand ACB Action: Budhmu Circle Officer Sachchidanand Sinha sent to jail for allegedly demanding a bribe of ₹4.50 lakh; the bribe was sought in connection with land mutation.

रांची । झारखंड के ब्लाक कार्यालयों में भ्रष्टाचार कितना हावी है, इसका एक और उदाहरण आज मिल गया। म्यूटेशन के नाम पर लाखों रुपये की रिश्वत मांगने वाले सीओ आज ACB के हत्थे चढ़ गये। जानकारी के मुताबिक जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) के बदले रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के अंचल अधिकारी (सीओ) सच्चिदानंद सिन्हा को एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसीबी ने 9 जुलाई की देर रात तक पूछताछ के बाद सच्चिदानंद सिन्हा को गिरफ्तार किया था। इससे पहले इसी मामले में अंचल के राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार रवि और उसके भाई गौतम किशोर रवि को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया था। दोनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

4.50 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप

एसीबी के अनुसार, मामला साड़म मौजा की 3.20 एकड़ जमीन के म्यूटेशन से जुड़ा है। आरोप है कि म्यूटेशन करने के बदले 4.50 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने एडवांस के रूप में 90 हजार रुपये भी ले लिए थे।जांच में सामने आया कि यह रकम सीओ के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी और उसके भाई के माध्यम से वसूली जा रही थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई ब्राम्बे निवासी सुबोध कुमार की शिकायत पर की गई। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाकर कार्रवाई की। पहले राजेश कुमार रवि और गौतम किशोर रवि को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर बाद में सीओ सच्चिदानंद सिन्हा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यदि जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close