झारखंड: लाठीचार्ज के बाद छात्रों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम! घर लौटने तक नहीं छोड़ेंगे साथ, इन जिलों के लिए चलेंगी बसें

Ranchi News: जेपीएससी और जेएससीए परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में विधानसभा मार्च के दौरान हुए हंगामे और पुलिस कार्रवाई के बाद रांची जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षित घर वापसी के लिए विशेष व्यवस्था की है। आंदोलन में शामिल होने के लिए रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह और आसपास के जिलों से रांची पहुंचे छात्रों को वापस भेजने के लिए प्रशासन ने विशेष बसों की व्यवस्था की है।
प्रशासन ने बसों के नंबर के साथ संबंधित चालकों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि बाहर से आए किसी भी छात्र को घर लौटने के लिए अकेले या परेशान होकर भटकना न पड़े, इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है।
विधानसभा मार्च के दौरान बिगड़े थे हालात
जेपीएससी और जेएससीए परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा मार्च में शामिल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज भी किया गया।
देर शाम तक विधानसभा के आसपास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया।
आंदोलन खत्म होने के बाद भी देर रात तक कई छात्र रांची में मौजूद रहे। इनमें बड़ी संख्या दूसरे जिलों से आए छात्रों की थी। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था की।
प्रशासन बोला- छात्र हमारे अपने, सुरक्षा प्राथमिकता
जिला प्रशासन ने कहा कि छात्र हमारे अपने हैं और उनकी सुरक्षा, सुविधा एवं सकुशल घर वापसी प्रशासन की प्राथमिकता है।
प्रशासन की ओर से छात्रों के साथ मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए यह पहल की गई है। जरूरत पड़ने पर छात्र जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।
छात्रों से अपील की गई है कि वे निर्धारित परिवहन व्यवस्था का लाभ उठाकर सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचें।
रामगढ़ और हजारीबाग के लिए बसें
- JH01GJ5480 — 9110913935
- JH01BQ9049 — 8709036227
- JH01FD1051 — 7632069309
- JH01EW9093 — 9798208660
- JH01DP8393 — 9771611890
- JH01DW5232 — 9546189388
- JH01FA5855 — 8862818140
- JH01FA5338 — 7479994308
- JH01FU7346 — 6204213843
- JH01AV5082 — 6204020831
धनबाद के लिए बसें
- JH01DK4815 — 7209887996
- JH01DK7314 — 9771555676
- JH01DK8690 — 7091781702
- JH01FA6089 — 9006749479
- JH01FY9514 — 9708185363
गिरिडीह के लिए बसें
- JH01AZ8244 — 9905414556
- JH01AZ8251 — 8084222709
- JH01FN6741 — 9204563137
- JH01EJ3281 — 9204449827
- JH01FN1057 — 9931427191
रिजर्व लोकल बसें
- JH01BY5936 — 6200429723
- JH01BP4097 — 9798230459
- JH01BQ2170 — 6205690592
- JH01EZ2519 — 9801235556
- JH01EB8578 — 7631140679
टकराव के बाद प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता
विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बनी थी। इसके बावजूद जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षित घर वापसी को प्राथमिकता दी।
देर रात तक आंदोलन स्थल के आसपास अधिकारी मौजूद रहे और दूसरे जिलों से आए छात्रों को बसों के जरिए उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई।
प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ छात्रों की सुरक्षा और सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।












