झारखंड विधानसभा में फिर गरमाया माहौल! इरफान अंसारी ने लगाए ‘चंदा चोर’ के नारे, वेल में पहुंचे विधायक

Ranchi News: झारखंड विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे दोबारा शुरू होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नारेबाजी और शोर-शराबे के कारण सदन का माहौल गरमा गया।
इसी दौरान मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा विधायकों की ओर इशारा करते हुए ‘चंदा चोर’ के नारे लगाए। हंगामे के बीच भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी ने अपनी बात रखने की कोशिश की।
दोनों पक्षों के विधायक वेल में पहुंचे
हंगामा बढ़ने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के विधायक सदन के वेल में पहुंच गए। सत्ता पक्ष की ओर से मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की और योगेंद्र महतो समेत अन्य विधायक वेल में पहुंचे।
वहीं, विपक्षी विधायक भी वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। लगातार हो रहे शोर-शराबे के बीच सदन की कार्यवाही प्रभावित होती रही।
वित्त मंत्री ने रखा प्रतिवेदन, फिर स्थगित हुई कार्यवाही
हंगामे के बीच वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में प्रतिवेदन रखा। प्रतिवेदन को सदन में पास किए जाने के बाद विधानसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।
सदन में लगातार हो रही नारेबाजी और हंगामे के कारण कार्यवाही सामान्य तरीके से आगे नहीं बढ़ सकी।












