एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या..मरने वालों में एक नाबालिग भी

जमशेदपुर आदित्यपुर दुर्गा पूजा मैदान के पास रविवार की शाम कोहराम मच गया। जब एक कमरे में 3 लोगों का शव मिला। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। सभी की हत्या एक ही हथियार चापड़ (धारदार हथियार) से मारकर की गई है।

मृतक में अनीमा (47 साल), अपने पति इमैनुएल केरला (53 साल), 10 साल बेटा के साथ विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह के मकान में किराए पर रहते थे। पड़ोसियों ने बताया कि रविवार की दोपहर पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। पारिवारिक विवाद सोचकर आसपास रहने वाले किसी ने बीच बचाव नहीं किया। शाम को 5:00बजे तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नीचे किराए में रहने वाले पड़ोसियों ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। लोगों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से किसी की आवाज सुनाई नहीं दी। अंत में कुल्हाड़ी से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर घुसते ही जमीन पर खून से लथपथ तीन लाशें देखकर लोगों के होश उड़ गए। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है जिसमें अंदाजा लगाया जा रहा है कि विवाद के बाद पति ने पत्नी और बच्चों को चापड़ से हमला कर खुद भी आत्महत्या कर ली होगी।घटनास्थल की सूचना के बाद पुलिस पहुंचकर जांच में लगी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close