Breaking: FSSAI की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 60 होटल-क्लबों की जांच, खुली ऐसी गंदगी कि अधिकारी भी रह गए हैरान! फंगस लगा मीट और सड़ी सब्जियां बरामद

FSSAI की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 60 होटल-क्लबों की जांच, 640 किलो खराब मीट और 276 किलो सड़ी सब्जियां नष्ट; कई किचन पर लगा ताला

बेंगलुरु। बेंगलुरु के नामी क्लबों और होटलों में खाने की गुणवत्ता को लेकर हुई जांच ने चौंकाने वाली तस्वीर सामने रख दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग (FSSAI) की हालिया कार्रवाई में कई जगहों पर एक्सपायर मीट, फंगस लगा चिकन और बीफ, सड़ी-गली सब्जियां, गंदे किचन और कॉकरोच जैसी गंभीर खामियां मिली हैं। हालात इतने खराब पाए गए कि कुछ जगहों की किचन को तत्काल बंद कराने का आदेश तक देना पड़ा।

बड़े-बड़े क्लबों के किचन में मिली गड़बड़ियां

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बेंगलुरु के करीब 10 बड़े क्लबों में जांच की। इनमें बॉरिंग क्लब, सेंचुरी क्लब, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) क्लब और महालक्ष्मी लेआउट क्लब समेत कई चर्चित क्लब शामिल रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान कुछ किचन में साफ-सफाई का स्तर बेहद खराब पाया गया। कहीं एक्सपायर हो चुका मीट मिला तो कहीं परोसने के लिए रखे गए मीट पर फंगस लगी हुई थी। दालों के स्टॉक पर एक्सपायरी या पैकिंग से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दर्ज नहीं थी। कुछ किचन में कॉकरोच घूमते हुए भी पाए गए।

चिन्नास्वामी स्टेडियम क्लब की कैंटीन में मिली एक्सपायर मछली

अधिकारियों की जांच में चिन्नास्वामी स्टेडियम क्लब की कैंटीन में भी कई कमियां सामने आईं। यहां एक्सपायर हो चुकी मछली बरामद की गई। वहीं अरहर दाल के स्टॉक पर पैकिंग या स्टोरेज की तारीख दर्ज नहीं थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किचन में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। इसके बाद खाद्य सुरक्षा नियमों में खामियों को लेकर कैंटीन को नोटिस जारी किया गया।

60 होटल-क्लबों की जांच, 77 सैंपल लिए गए

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने हाल ही में बेंगलुरु के 60 होटलों की जांच की। इस दौरान खाने-पीने की चीजों के 77 सैंपल लिए गए। जांच में बड़ी मात्रा में ऐसे खाद्य पदार्थ मिले जिन्हें मानव उपभोग के लिए सुरक्षित नहीं माना गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई के दौरान करीब 640 किलो खराब मीट और 276 किलो सड़ी-गली सब्जियां जब्त कर नष्ट कर दी गईं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में अन्य असुरक्षित खाद्य सामग्री भी बरामद हुई।

UB सिटी में 45 किलो फंगस लगा मीट मिला

कार्रवाई के दौरान UB सिटी में भी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को गंभीर खामियां मिलीं। यहां करीब 45 किलो फंगस लगा सड़ा हुआ चिकन और बीफ बरामद किया गया। इसके अलावा 6 किलो वेजिटेबल कटलेट और करीब 15 लीटर बार-बार इस्तेमाल किया गया कुकिंग ऑयल भी मिला।

किचन में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाए जाने के बाद अधिकारियों ने किचन को तुरंत बंद करा दिया।

कई जगहों को नोटिस, कुछ पर बंदी की कार्रवाई

FSSAI की इस कार्रवाई में सिर्फ खराब खाद्य सामग्री ही नहीं, बल्कि खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े नियमों की अनदेखी भी सामने आई। अधिकारियों ने कमियों के आधार पर कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए हैं, जबकि गंभीर लापरवाही पाए जाने वाली कुछ जगहों को बंद करने का आदेश दिया गया।

इस कार्रवाई के बाद बेंगलुरु के नामी होटल और क्लबों की किचन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिन जगहों पर लोग बेहतर और सुरक्षित खाना मिलने की उम्मीद करते हैं, वहां इतनी बड़ी मात्रा में खराब और असुरक्षित खाद्य सामग्री आखिर पहुंची कैसे?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close