Ranchi Flight Cancelled: रांची एयरपोर्ट पर मौसम का कहर! 26 उड़ानें रद्द, 5000 से ज्यादा यात्री फंसे, कई विमान दूसरे शहरों में डायवर्ट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में खराब मौसम ने शुक्रवार को हवाई सफर का पूरा शेड्यूल बिगाड़ दिया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मौसम की वजह से 26 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि कई विमानों को दूसरे शहरों की ओर डायवर्ट करना पड़ा। उड़ानों के रद्द होने और बार-बार शेड्यूल बदलने से 5000 से ज्यादा यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह से ही मौसम ने बिगाड़ा फ्लाइट ऑपरेशन
शुक्रवार सुबह से ही बारिश और खराब मौसम का असर विमान परिचालन पर दिखाई देने लगा था। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और पुणे समेत कई शहरों से रांची आने वाली उड़ानों को मौसम की स्थिति के कारण कोलकाता, लखनऊ और वाराणसी की ओर डायवर्ट किया गया।
वहीं, लगातार बदलते फ्लाइट शेड्यूल के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों को अपनी आगे की यात्रा की योजना बदलनी पड़ी, जबकि कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई।
रद्द की गई प्रमुख उड़ानें
- 6E 7561 / 7562 — कोलकाता-रांची-कोलकाता
- 6E 6484 / 6799 — पुणे-रांची-बेंगलुरु
- 6E 421 / 398 — हैदराबाद-रांची-हैदराबाद
- 6E 6087 / 6088 — मुंबई-रांची-मुंबई
- 6E 6493 / 925 — अहमदाबाद-रांची-पटना
- 6E 2259 / 5207 — दिल्ली-रांची-दिल्ली
- 6E 2614 / 2286 — दिल्ली-रांची-दिल्ली
- 6E 7325 / 7326 — कोलकाता-रांची-कोलकाता
- 6E 6902 / 6654 — पटना-रांची-अहमदाबाद
- 6E 5023 / 6274 — दिल्ली-रांची-दिल्ली
- 6E 221 / 6272 — बेंगलुरु-रांची-पुणे
- 6E 7674 / 7235 — कोलकाता-रांची-कोलकाता
- 1239 / 1244 — बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु
यात्रियों को घंटों करना पड़ा इंतजार
उड़ानों के रद्द होने और डायवर्जन के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों के सामने कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने का खतरा पैदा हो गया। वहीं, कुछ यात्रियों को अपनी यात्रा का पूरा प्लान बदलना पड़ा।
मौसम साफ नहीं होने तक विमान परिचालन सामान्य होने में दिक्कत बनी रही। यात्रियों के लिए ऐसी स्थिति में एयरपोर्ट रवाना होने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से फ्लाइट स्टेटस और नए शेड्यूल की पुष्टि करना जरूरी है।












