Ranchi Cow Slaughter Case: डोरंडा में पुलिस की बड़ी रेड, 84 गोवंश और 450 चमड़े बरामद! 34 नामजद समेत 25 अज्ञात पर FIR

रहमत कॉलोनी के फ्रेंड्स कंपाउंड में छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में पशु और हड्डियां मिलीं; पुलिस ने अवैध वध और मांस कारोबार के आरोपों की जांच शुरू की

 

रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में गोवंश से जुड़े कथित अवैध कारोबार के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रहमत कॉलोनी स्थित फ्रेंड्स कंपाउंड में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 84 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया। मौके से करीब 450 पशुओं के चमड़े और बड़ी मात्रा में हड्डियां भी मिलने की बात सामने आई है। मामले में 34 लोगों को नामजद करते हुए करीब 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना के बाद कई थानों की पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर को गश्त के दौरान डोरंडा इलाके में एक परिसर में बड़ी संख्या में गोवंशीय पशुओं को कथित तौर पर वध के लिए रखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद हटिया डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में डोरंडा, धुर्वा, जगन्नाथपुर और अरगोड़ा थाना समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने मौके पर कार्रवाई की।

तलाशी के दौरान पुलिस को एक कमरे में पशुओं का चमड़ा मिला। एफआईआर के अनुसार, मौके पर कुछ पशुओं को एक कमरे में भी रखा गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

84 गोवंश बरामद, ग्रामीणों को जिम्मेनामा पर सौंपे

पुलिस की कार्रवाई में कुल 84 गोवंशीय पशु बरामद किए गए। इनमें 39 गाय, 16 बाछी, 15 बाछा और 14 बैल शामिल बताए गए हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद पशुओं को सुरक्षित देखभाल के लिए ग्रामीणों को जिम्मेनामा पर सौंपे जाने की जानकारी सामने आई है।

450 चमड़े और भारी मात्रा में हड्डियां मिलीं

छापेमारी के दौरान करीब 450 पीस पशु चमड़ा और बड़ी मात्रा में हड्डियां बरामद होने की बात पुलिस रिकॉर्ड में सामने आई है। बरामद सामग्री की जब्ती सूची तैयार की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार, मौके पर पशु चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण तत्काल सैंपलिंग नहीं हो सकी। बरामद सामग्री को पुलिस की निगरानी में सुरक्षित रखा गया और चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत नमूने लेने की कार्रवाई की जानी है।

34 नामजद, 25 अज्ञात के खिलाफ मामला

मामले में मिन्हाज कुरैशी, अकबर कुरैशी, अफसर कुरैशी, असगर कुरैशी, सोनू कुरैशी, अरमान अली, असलम कुरैशी, बुलंद कुरैशी, सैफुल्लाह कुरैशी, सुहैल कुरैशी समेत कुल 34 लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा करीब 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस का आरोप है कि इन लोगों की भूमिका कथित अवैध वध, मांस के कारोबार और पशुओं के चमड़े-हड्डियों की तस्करी से जुड़ी हो सकती है। हालांकि, नामजद किए गए लोगों के खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया में होगी।

पुलिस खंगाल रही पूरे नेटवर्क के तार

मामले की जांच अब इस बात पर केंद्रित है कि बरामद पशुओं को कहां से लाया गया था, उन्हें किस उद्देश्य से रखा गया था और बरामद चमड़े व हड्डियों का स्रोत क्या है। पुलिस नामजद और अज्ञात लोगों की भूमिका के साथ-साथ कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।

पुलिस ने मामले में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close