तेजस्वी योजना के तहत किशोरियों को मिला रोजगार…आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम

लातेहार बारियातु प्रखंड अंतर्गत फुलसु पंचायत के पंचायत भवन में शनिवार को ह्यूमन पीपल टू पीपल इंडिया और महिला बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित तेजस्विनी परियोजना के माध्यम से 18 से 24 वर्ष के किशोरियों और युवतियों का रीटेल सेल्स के लिए कांसिलिंग किया गया जिसमे 10 किशोरियों का चयन हुआ ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांसिलिंग के संबंध में क्षेत्र समन्वयक उगेशर प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया की किशोरियों को आत्म निर्भर बनने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। इसमें किशोरियों को प्रशिक्षण देकर जॉब के लिए मौका दिया जाता है। वहीं जेआईटीएम के सेंटर मैनेजर दिलीप गुप्ता और मोबिलाइजर दीपक कुमार के द्वारा काउंसिलिंग किया गया। जिसमें दस किशोरियों को चयन किया गया है। मौके पर युवा उत्प्रेरक मधु कुमारी, खुशबू कुमारी ,उषा कुमारी , तेजस्विनी क्लब के काजल कुमारी, बिंदिया कुमारी, हीरामणि कुमारी ,पम्मी कुमारी , पुष्पा कुमारी ,अनु कुमारी ,अंजली कुमारी सहित कई तेजस्विनी क्लब के किशोरी मौजूद रही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close