झारखंड में ACB की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार रुपये रिश्वत लेते होमगार्ड कार्यालय का मुंशी गिरफ्तार, ड्यूटी कमान के नाम पर मांगी थी रकम

ACB Trap। झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। होमगार्ड कार्यालय के एक मुंशी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पलामू जिले में ये कार्रवाई हुई है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान सकेन्द्र उर्फ साकेश कुजूर के रूप में हुई है। उस पर होमगार्ड जवान को ड्यूटी का कमान (ड्यूटी आदेश) देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

ड्यूटी आदेश देने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता होमगार्ड जवान अपनी ड्यूटी का कमान लेने के लिए कार्यालय पहुंचा था। आरोप है कि वहां मौजूद मुंशी सकेन्द्र और तुलसी ने उससे कहा कि ड्यूटी का कमान जारी कराने के लिए साहब के आदेशानुसार 10 हजार रुपये देने होंगे।शिकायतकर्ता ने जब इस संबंध में संबंधित अधिकारी को जानकारी दी, तो आरोप है कि उन्होंने भी मुंशी का पक्ष लेते हुए कहा कि चार महीने में 1.20 लाख रुपये मिलते हैं, तो 10 हजार रुपये देने में क्या परेशानी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ACB के एसपी से की लिखित शिकायत
रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने पैसे देने के बजाय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की। इसके बाद ACB ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई।इस आधार पर 4 नवंबर 2026 को ACB थाना कांड संख्या 06/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया।

10 हजार रुपये लेते ही दबोचा
शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई के लिए जाल बिछाया। मजिस्ट्रेट और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में धावा दल ने निगरानी रखी। जैसे ही मुंशी सकेन्द्र उर्फ साकेश कुजूर ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए, ACB की टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7(ए) के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ACB की इस कार्रवाई के बाद होमगार्ड कार्यालय में हड़कंप मच गया है। मामले में शिकायत में उल्लेखित अन्य लोगों की भूमिका को लेकर भी जांच के तथ्यों का इंतजार है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close