Ranchi News: बाइक को बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरा टेंपो पलटा, मौके पर मची चीख-पुकार; महिला की मौत, 5 घायल

रांची-टाटा मार्ग के डोरेया मोड़ पर हुआ दर्दनाक हादसा; तीन घायलों की हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर

रांची। झारखंड के रांची-टाटा मार्ग पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की जान चली गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। तमाड़ थाना क्षेत्र के डोरेया मोड़ के पास बाइक को बचाने के प्रयास में यात्रियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

तमाड़ बाजार से परासी जा रहा था टेंपो

मिली जानकारी के अनुसार, टेंपो तमाड़ बाजार से यात्रियों को लेकर परासी की ओर जा रहा था। इसी दौरान डोरेया मोड़ के पास अचानक सामने आई बाइक को बचाने की कोशिश में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद टेंपो सड़क पर पलट गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए तमाड़ अस्पताल पहुंचाया।

गंगा देवी की मौत, तीन की हालत गंभीर

इस दुर्घटना में दिउड़ी गांव निवासी 40 वर्षीय गंगा देवी की मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य यात्री घायल हो गए। तमाड़ अस्पताल की चिकित्सक डॉ. मंजू गुप्ता के अनुसार, हादसे के बाद पांच घायलों को अस्पताल लाया गया था, जबकि एक महिला की मौत हो चुकी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घायलों में तीन की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शव कब्जे में लिया

घटना की सूचना मिलते ही तमाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर थाना ले गई। पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे के बाद मृतका के परिजनों में शोक का माहौल है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close