नगर विकास समिति का हुआ पुनर्गठन… अभय कुमार मुन्ना दुबारा चुने गए अध्यक्ष

बोकारो नगर विकास समिति के आमसभा की बैठक राजेन्द्र महतो इंटर महाविद्यालय चास के सभागार में सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता एवं शिव कुमार श्रीवास्तव के संचालन में संपन्न हुई। आम सभा की बैठक में समिति द्वारा विगत पांच वर्षों में किए गए कार्यों के साथ ही आय व्यय का ब्योरा समिति के अध्यक्ष अभय कुमार मुन्ना के द्वारा रखा गया।
समिति के पुनर्गठन का प्रस्ताव आमसभा में रखा गया। आम सभा में विगत पांच वर्षों से समिति द्वारा किए गए कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया।
बैठक में समिति के वरिष्ठ सदस्य शिव कुमार सिंह के द्वारा अभय कुमार मुन्ना को पुनः नगर विकास समिति के अध्यक्ष का दायित्व देने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। साथ ही साथ समिति के कार्यकारिणी गठन के लिए सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय कुमार मुन्ना को अधिकृत किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय कुमार मुन्ना ने कहा
समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय कुमार मुन्ना ने कहा कि विगत पांच वर्षों से हमने पूरी टीम के साथ मिलकर अपने दायित्व को पूरी ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने का प्रयास किया गया है। पुनः सभी सदस्यों के द्वारा मुझे जो दायित्व दिया जा रहा है, उसका समिति के उद्देश्यों के अनुकूल पूरी टीम के साथ पूर्णतः पालन करने का प्रयास करूंगा।
आज की आमसभा बैठक में आगामी चास नगर निगम में प्रस्तावित लोकतांत्रिक चुनाव पर चर्चा की गई। बैठक में वार्डवार गहन समीक्षा की गई।समीक्षा में समिति के उद्देश्यों के अनुकूल जनप्रतिनिधि चुनाव जीत कर आए इस निमित्त वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में एक संचालन समिति के गठन करने का प्रस्ताव रखा गया. इस प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
बैठक में समिति के वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, कौशल किशोर, बालकृष्ण कुमार, विक्रम महतो, अतीश कुमार सिंह, अशोक जगनानी, शिव कुमार सिंह, सुबोध सिंह, अरविंदर सिंह भाटिया, रामभजन सिंह, लालमुनी देवी, शिव कुमार श्रीवास्तव, गौरी शंकर सिंह, सुनील सिंह, नरोत्तम झा, श्याम सुंदर शर्मा, दयाल बाउरी, विनोद चौधरी, दिलीप अग्रवाल, रामकुमार सिंह, सुमेश्वर राय, अरुण कुमार, प्रमोद झा, राजीव रंजन सिन्हा, अम्बुज माहथा, साधु महतो आदि उपस्थित हुए. सभी उपस्थित सदस्यों ने अभय कुमार मुन्ना के समिति अध्यक्ष बनने पर खुशी व्यक्त की।












