दर्दनाक हादसा : मिट्टी धंसने से दो महिला की मौत

सरायकेला। झारखंड के सरायकेला- खरसवा जिले के आदित्यपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां मिट्टी धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई है। घटना शनिवार दोपहर की है। घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

स्थनीय लोगों के अनुसार आदित्यपुर गम्हरिया थर्ड रेल लाइन के नीचे स्थानीय बस्ती की महिलाएं मिट्टी लाने जाती थी। आज भी पूर्व की भांति कई महिलाएं वहां पर मिट्टी निकाल रही थी, अचानक उसी वक्त मिट्टी धंस गया जिससे वहां दो महिलाएं उसमें दब गई। स्थानीय लोगों के प्रयास से दोनों को निकाला गया , तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close