SI बर्खास्त : पाक्सो एक्ट से जुड़े केस में मांगी थी घूस.. डीआईजी ने जारी किया बर्खास्तगी का आदेश

रांची । चाईबासा जिले के सोनुवा थाना के तत्कालीन SI घनश्याम दास को अनुशासनिक मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। SI पर घुस लेने का आरोप है। आरोपी दरोगा ने पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज दुष्कर्म मामले में दर्ज केस को कमजोर करने की एवज में आरोपी के परिजन से घुस मांगी थी। आरोप SI उस केस का अनुसंधानक था।

परिजन की शिकायत पर आरोपी को जनवरी 2020 में जमशेदपुर एसीबी की टीम ने 10 हजार रुपए घुस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इसके बाद निलंबित कर दिया गया था। विभागीय करवाई के दौरान पाया गया की घनश्याम दास की कारनामे से पुलिस की छवि धूमिल हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि बर्खास्तगी के बिंदु पर निर्णय से पहले उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया था। तब उन्होंने अपने बचाव में कहा था की उन्हें जिस केस में रिश्वत लेने का आरोप लगाया है, उसे केस में आरोपी राकेश को सजा हो चुकी है। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद बर्खास्तगी से संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close