सीएम के दौरे का हवाला देकर रास्ते से गरीब, दुकानदार, फुटपाथ कामगार को हटाने का किया विरोध…

पलामू राज्य भर में आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड सरकार पलामू दौरा पर पहुंच रहे हैं। परंतु सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर गरीबों की दुकानदारी, और फुटपाथ पर रोजी रोटी कमाने वाले को हटाने का विरोध किया गया है। असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के अनिल सिंह ने कहा है की झारखंड के सीएम का पलामू में स्वागत है परंतु इस दौरे के कारण किसी गरीबों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा की फुटपाथ का सारा दुकान उनके कार्यक्रम के लिए बंद करवाया जा रहा है। ये कतई उचित नहीं है।

अगर दुकान बंद हो गया तो गरीब खाएंगे क्या और अपने परिवार को खिलाएंगे क्या? उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री अपने प्रशासनिक व्यवस्था को सुधार करते हुए पलामू के गरीबों के रोजी रोटी की बेहतर व्यवस्था करने में सहयोगी बने। पलामू की प्रशासनिक व्यवस्था हमेशा गरीबों को कुचलने का प्रयास कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

माननीय झारखंड मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए अनिल सिंह ने कहा की इस स्थिति में किसी भी रोड पर जहां से माननीय मुख्यमंत्री गुजरे वहां कहीं का दुकान बंद नहीं कराया जाय।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close