दुल्हा नाचता रह गया, दुल्हन ने कर ली किसी और से शादी…गुस्से में दुल्हा पहुंच गया थाने

चुरू । राजस्थान में तो गजब हो गया ! दुल्हा दोस्तों के साथ नाचता रह गया और इधर दुल्हन ने किसी और शादी रचा ली। शादी का ये सबसे अनूठा मामला राजस्थान के चुरू का है। शादी के लिए बारात लेकर निकला दुल्हा बारात को दुल्हन के दरवाजे पर लगाने से पहले इस कदर खुशी में झूम उठा की, दोस्तों संग डांस में ही मशगूल हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर लाल जोड़े में दुल्हन इंतजार करती रही, लेकिन दुल्हा शादी की खुशी में इस कदर पगलाया था कि उसे मुहूर्त के वक्त का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। घंटों मंडप पर इंतजार करते-करते दुल्हन की सब्र का बांध टूट गया और फिर दुल्हन ने शादी में आये एक दूसरे युवक से शादी रचा ली। शादी में डांस की खुमारी जब दुल्हे की उतरी तो वो मंडप पर पहुंचा, तो दुल्हन की शादी हो चुकी थी।
मामला चेलाना बास गांव का है। जहां देर रात तक दुल्हा डीजे पर दोस्तों संग डांस करता रह गया । दुल्हे को बुलाते रह गये, लेकिन वो कहां मानने वाला था, लिहाजा दुल्हन ने गुस्से में गांव के ही एक युवक के साथ शादी कर ली। दुल्हन ने बारात को वापस लौटा दिया। इधर अब दुल्हा पक्ष ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

पुलिस के अनुसार 15 मई को हरियाणा के सिवानी वार्ड संख्या 10 में रहने वाले अनिल की शादी चेलाना बास गांव में मंजू नाम की युवती से था। रात में 9 बजे बारात निकली, लेकिन दुल्हन के घर पर 2 बजे रात तक नहीं पहुंचे। आधी दूरी पर ही बारात के साथ दुल्हा ने डांस शुरू कर दिया और घंटों नाचता रह गया।
रात 2 बजे तक दुल्हा बारात लेकर नहीं पहुंता तो रश्मे रूक गयी। इधर दुल्हन के पक्ष वाले लोग नाराज हो गये। दुल्हन पक्ष के लोग दुल्हे को मनाने पहुंचे, लेकिन वो डांस रोकने को तैयार ही नहीं था। दुल्हे का बहनोई और फूफा ने दुल्हन पक्ष वालों को कहा कि जब तक वो नहीं बोलेंगे दुल्हा नहीं जायेगा। इधर 1 बजकर 15 मिनट का शुभ मुहूर्त भी बीत गया। जिसके बाद दुल्हन ने गांव के एक युवक के शादी कर ली।
उधर दुल्हे को जब होश आया और वो दुल्हन के घर पहुंचा तो दुल्हन शादी कर चुकी थी और दुल्हे के साथ गाड़ी पर बैठ रही थी। दुल्हन को किसी और के साथ विदा देख दुल्हा हंगामा करने लगा, तो गांव ने उसे दूर भगा दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close