21 साल की उम्र में हुई कन्नड़ अभिनेत्री की मौत … जाने क्या है वजह..

कन्नड़ जगत की एक टीवी एक्ट्रेस चेतना राज ने मात्र 21 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. एक्ट्रेस की मौत के पीछे प्लास्टिक सर्जरी को कारण बताया जा रहा है.

कई टीवी सीरियल में कर चुकी है काम

चेतना राज टीवी इंडस्ट्री की एक फेमस अदाकारा थीं. उन्होंने नामी सीरियल ‘गीता’ और ‘दोरेसानी’ जैसे डेली सोप में अच्छा काम किया. चेतना के अचानक यूं इस दुनिया से जाने पर उनके परिवार को काफी गहरा सदमा पहुंचा है. हर कोई चेतना के निधन की खबर से दुखी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिवार ने डॉक्टर्स पर लगाया आरोप

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि चेतना राज ने अपने माता-पिता को सर्जरी के बारे में जानकारी नहीं दी थी और वह अपने दोस्तों के साथ ही अस्पताल चली गई थीं. अब चेतना के माता-पिता डॉक्टर पर लापरवाही का इल्जाम लगा रहे हैं. एक्ट्रेस के पैरेंट्स का कहना है कि डॉक्टर की गलती की वजह से उनकी बेटी की असमय मौत हो गई है. चेतना के परिवार वालों ने पास के थाने में अस्पताल कमेटी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है

प्लास्टिक सर्जरी का फैशन

बीते सालों में प्लास्टिक सर्जरी का चलन खूब बढ़ा है. खूबसूरत और परफेक्ट दिखने की होड़ में हीरोइने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेती हैं. कई सर्जरी में जान जाने का भी खतरा होता है और ऐसा ही खतरे की शिकार हुई हैं कन्नड़ एक्ट्रेस चेतना राज. जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्लास्टिक सर्जरी के दौरान हुई एक गलती की वजह से उनका निधन हो गया है.21 साल की उम्र में निधन कथित तौर पर कहा जा रहा है कि सोमवार को कन्नड़ एक्ट्रेस चेतना राज (Chethana Raj) फैट फ्री सर्जर के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं. इस सर्जी के बाद से एक्ट्रेस को कुछ बेहतर नहीं लग रहा था. शाम होते-होते उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उनके फेफड़ों में पानी भरने लगा. कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस लंबे समय तक दर्द झेल नहीं पाईं और मात्र 21 की उम्र में ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close