प्रदेश में फिर बढ़ने लगे सोने-चांदी के दाम, जानें आज की ताजा कीमत

झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है. लगातार दो दिन सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी. लेकिन आज एक बार फिर कीमत में बढ़ोतरी हुई है. वहीं, चांदी के भाव में भी तेजी देखी जा रही है. रांची के सर्राफा बाजार में आज, 31 मार्च को 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम की कीमत 56,250 रुपये व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम का भाव 59,060 रुपये तय की गई है. वहीं, चांदी प्रति किलो 76000 रुपये के भाव से बेची जाएगी.

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य ने बताया कि आज सोना व चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखी जा रही है. प्रति किलो चांदी के दर में 300 रुपए का उछाल आया है. आज चांदी प्रति किलो 76,000 रुपये के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (बुधवार) शाम तक चांदी 75,700 रुपये की दर से बिक्री की गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में करीब 200 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल(बुधवार) शाम 56,050 रुपये बिका. आज इसकी कीमत 56,250 रुपये तय की गई है. यानी दाम में 200 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, बुधवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 58,850 रुपये के भाव से खरीदा. आज इसकी कीमत 59,060 रुपये तय की गयी है. यानी भाव में 210 रुपए की बढ़ोतरी देखी जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close