Jharkhand Rain Alert : प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन दिन होगी बारिश, कुछ इलाकों में वज्रपात और तेज हवाओं की भी चेतावनी

रांची। झारखंड में अभी अगले दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में रूक-रूककर बारिश होगी। प्रदेश के कुछ हिस्सों में वज्रपात का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने एक बार फिर 26, 27 और 28 मार्च को राजधानी रांची सहित कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने बारिश का पूर्वानुमान में 26, 27 और 28 मार्च को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश की संभावना जाहिर की है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट (Jharkhand Rainfall Alert) भी जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी साथ ही बारिश की भी संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण हरियाणा और उससे लगे राजस्थान के ऊपर स्थित है। एक द्रोणिका/ हवा की अनियमित गति कर्नाटक से झारखंड तक छत्तीसगढ़ होते हुए गुजर रही है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने तथा ओले गिरने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभी चल रहे मौसम के कारण अधिकतम तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है. पूरे झारखंड में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के नीचे चल रहा है, जिस कारण मौसम काफी सुहावना हो गया है. मौसम विभाग (Jharkhand Rainfall Alert) रांची ने राज्य के लोगों से अपील की है कि गर्जन और व्रजपात के समय लोग बिजली के खंभों, पेड़ों से दूर रहें और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को स्विच ऑफ कर रखें. किसानों से बारिश और गर्जन के समय खेतों में काम करने ना जाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close