चीफ जस्टिस और मुख्य न्यायाधीश की बहू से ठगी : जामताड़ा ठगों ने कोलकाता के HC के चीफ जस्टिस और बॉम्बे HC के चीफ जस्टिस की बहू से कर ली ठगी… पुलिस आयी एक्शन में …

जामताड़ा। जामताड़ा के ठग गैंग की करतूत एक से बढ़कर एक सामने आ रही है। चौकाने वाली बात ये है कि ये गैंग ना तो मंत्री, ना विधायक, ना अफसर और ना तो जज को ही बख्श रहा है। हद तो तब हो गयी जब दो चीफ जस्टिस के एकाउंट पर भी इन साइबर ठगों ने सेंध लगा दी। इनमें से एक चीफ जस्टिस खुद इन ठगों के झांसे में आये, जबकि दूसरे प्रकरण में चीफ जस्टिस की बहू को इन शातिरों ने चूना लगाया। साइबर अपराधियों ने कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के खाते से करीब ढाई लाख रुपये उड़ा दिये। कलकत्ता हाइकोर्ट के जज और एक अन्य से ठगी के मामले में कोलकाता पुलिस ने चार शातिरों को दबोचा है।

वहीं, दूसरी ओर बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की बहू और हाईकोर्ट के वकील से एक लाख रुपये की ठगी मामले में आरोपियों को तलाश में मुंबई पुलिस जामताड़ा पहुंची है।इस ठगी के मामले में थाने के नवापाड़ा में केस दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस फिलहाल इस संबंध ज्यादा कुछ बताने से परहेज कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ठाकुरपूकर थाना में केस दर्ज है।

कोलकाता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के खाते से उड़ाये पैसे
जबकि, कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एस चतुर्वेदी के खाते से 2.50 लाख रुपये उड़ाने वाले तीन आरोपियों को करमाटांड़ के मटटांड़ से शिव शंकर मंडल, मिथुन मंडल और तपन कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है। कोलकाता पुलिस ने करामाटांड पुलिस के साथ मिलकर सभी आरोपियों के घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान झिलुआ गांव के शिवशंकर मंडल को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ कोलकाता
बिजली बिल के नाम पर लिया झांसे में इन शातिरों ने बकाया बिजली बिल भुगतान और विभिन्न कंपनियों के ईकामर्स पोर्टल पर कस्टमर केयर के तौर अपना नंबर डालकर तकरीबन 12 लाख रुपये से भी ज्यादा की ठगी की है।

इन तीनों आरोपियों पर कोलकाता के टालीगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। चारों गिरफ्तार आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर जामताड़ा न्यायालय में पेश किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता पुलिस अपने साथ ले गई। इन आरोपियों के पास से आधा दर्जन मोबाइल और दर्जनभर से ज्यादा सिमकार्ड भी बरामद किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close