गजब हो गया ! सजा सुनते ही होमगार्ड का जवान धक्का देकर अदालत से हो गया फरार….अवैध संबंध को लेकर हुआ था हत्याकांड…

गिरिडीह। गिरिडीह कोर्ट में गुरुवार को गजब हो गया। आरोपियों को जज ने जैसे ही सजा सुनायी, एक दोषी धक्का देते हुए कोर्ट से फरार हो गया। हालांकि काफी मशक्कत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। फरार हुए दोषी का नाम राकेश कुमार यादव है, जो होमगार्ड का जवान था। हत्या के मामले में राकेश कुमार के अलावे दो अन्य को दोषी करार दिया गया था। जिला अदालत ने हत्याकांड में राकेश कुमार यादव, भुनेश्वरी देवी और मनोज पंडित को दोषी करार देते हुए न्यायिक कस्टडी में लेने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेश सुनते ही राकेश कुमार यादव न्यायालय से भाग फरार हो गया।

11 साल पुराने हत्याकांड पर कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। घटना गिरिडीह के सरिया रेलवे ट्रैक के पास का है, जहां एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान बलगोविंद पांडेय के रूप में हुई। छह मई को मृतक पूजा के लिए भुनेश्वरी देवी और मनोज पंडित के साथ गए थे। अंतिम बार उनके पिता को इन तीनों के साथ देखा गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बलगोबिंद पांडेय के पुत्र ने बताया था कि भुनेश्वरी देवी ने उसके पिता से 50 हजार रुपए कर्ज भी लिया था। पुलिस ने अपनी जांच में पाया गया था कि भुनेश्वरी देवी का अवैध संबंध राकेश कुमार यादव से था। यादव होमगार्ड जवान है। भुनेश्वरी देवी सरिया में सब्जी की दुकान चलाती थी। अवैध संबंध के लिए राकेश उसके गांव धुरगल्ली जाता था। इस बात को लेकर गांव में पंचायती हुई थी। पंचायत का नेतृत्व बलगोबिंद पांडेय कर रहे थे। कर्ज की राशि वापस नहीं करने और अवैध संबंध का विरोध करने के कारण बलगोबिंद पांडेय की हत्या कर दी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close