Jharkhand Weather Alert : झारखंड में आज भी कई जगहों पर बारिश के आसार, इन जगहों पर बारिश की मौसम विभाग ने दी चेतावनी

रांची। झारखंड में बादल की लुकाछिपी जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में 26 मार्च तक बारिश के आसार हैं। झारखंड की राजधानी रांची स्थित मौसम विभाग ने जानकारी दी है। मौसम केंद्र के मुताबिक इसका असर पूर्वी सिंहभूम, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।

आज भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। राजधानी रांची सहित कई जिलों में बादल घिर आये हैं। मौसम का यह असर राजस्थान से बना साइक्लोन सर्कुलेशन की वजह से है, जो ना सिर्फ झारखंड बल्कि यहां से होते हुए यूपी, बिहार नगालैंड की ओर जा रहा है। इसी का असर है कि झारखंड में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम केंद्र के मुताबिक इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हल्केा से मध्यडम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। बारिश होने की भी संभावना है। कई जगहों पर तेज हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

23 और 24 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा

मौसम केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 23 और 24 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा।अभी अधिकतम तापमान ज्यादा गिरा हुआ अचानक ठंड बढ़ गयी है। मौसम विभाग ने सिमडेगा जिले के कुछ भागों मं अगले एक से तीन घंटे के अंदर मध्यम से हल्के दर्जे की बारिश का अनुमान लगाया है। इस दौरान हवा की रफ्तार से 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। रांची में भी मौसम विभाग ने संभावना जाहिर की मेघ गर्जन के साथ हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार रहने का अनुमान लगाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close