Rain Alert : झारखंड में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट, जानिये आपके जिले में बारिश होगी या नहीं

रांची। झारखंड में बदले मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों से प्रदेश में बारिश और ओला वृष्टि की चेतावनी दी है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ की वजह से झारखंड में मौसम बदला है। इधर,राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मौसम के बदलाव का असर देखा जा रहा है। पिछले चार दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से रांची का मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि सब्जी की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, बारिश का असर अगले चार दिनों तक और जारी रहने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि राजधानी रांची और आसपास के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश होने के आसार हैं।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के मुताबिक, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, देवघर, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, कोडरमा, गिरिडीह, पलामू, पश्चिम सिंहभूम में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। साथ ही इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के भी आसार हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close