झारखंड में कोरोना से डरना जरूरी है: प्रदेश में फिर तेजी से बढ़ रहा है कोरोना… इन जिलों में संक्रमितों की संख्या बढ़ी

रांची। झारखंड में अब फिर से कोरोना पैर पसारता नजर आ रहा है। देवघर में एक स्कूली छात्रा के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद झारखंड के अलग-अलग हिस्सों से कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने का सिलसिला जारी है।

देवघर में एक, रांची में दो, पश्चिम सिंहभूम में दो नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। प्रदेश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। आपको बता दें कि एक वक्त में झारखंड पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो गया था। महीनो तक झारखंड में मरीजों की संख्या शून्य बताई जा रही थी, लेकिन अब फिर से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। देवघर में अभी दो, पूर्वी सिंहभूम में एक, लातेहार में एक, रांची में चार और पश्चिम सिंहभूम में 2 कोरोना संक्रमित मौजूद हैं । कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

देश में इन दिनों H3N2 वायरस की वजह से हड़कंप मचा हुआ है, दूसरी तरफ देश के अलग-अलग हिस्सों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी आ रही है। झारखंड में भी कोरोना के मरीजों की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ रही है। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग चिंता में है कि कोरोना को बढ़ने से किस तरह से रोका जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खासकर झारखंड के उन इलाकों में जहां आवाजाही काफी ज्यादा होती है। जमशेदपुर, देवघर, दुमका, रांची, बोकारो, धनबाद जैसे इलाकों में कोरोना के मद्देनजर लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गई है। मास्क लगाने की सलाह लगातार दी जा रही है। भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करने को भी कहा गया है। वही सर्दी खांसी जैसे लक्षण होने पर तत्काल कोरोना की जांच कराने की सलाह दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close