ब्रेकिंग: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, विशेष विमान से चेन्नई ले जाने की तैयारी

रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ गयी है. उन्हें रांची के पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. फिलहाल वे स्वस्थ हैं. बताया जा रहा है कि सुबह तीन बजे अस्वस्थ महसूस होने के बाद उन्हें पारस हॉस्पिटल ले जाया गया. सीएम हेमंत सोरेन ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की और चेन्नई जाकर जांच कराने का सुझाव दिया. फिलहाल विशेष विमान से उन्हें चेन्नई ले जाने की तैयारी की जा रही है. आपको बता दें कि वे पिछले कई दिनों से वे बीमार चल रहे थे।

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पुत्र राजू महतो ने जानकारी दी है कि सुबह तीन बजे मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ गयी थी. वे अस्वस्थ महसूस कर रहे थे. इसके बाद उन्हें रांची के पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. थोड़ी देर बाद वे स्वस्थ महसूस करने लगे। उन्होंने भोजन भी किया. इसके बाद उन्हें विशेष विमान से चेन्नई ले जाने की तैयारी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close