लखी सोरेन को मिली झामुमो जिला कमेटी की कमान, मन्नू आलम सचिव तो एजाज अहमद को संयुक्त सचिव का जिम्मा….देखिये पूरी लिस्ट…

धनबाद। …आखिरकार झामुमो जिला संयोजक मंडली का सस्पेंस खत्म हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमेटी ने नयी जिला कमेटी का ऐलान कर दिया है। कमेटी की कमान लखी सोरेन को दिया गया है। वहीं मन्नू आलम को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले पिछले कई महीनों से संयोजक मंडली को लेकर तरह- तरह की अटकलें लग रही थी।

कमेटी में अध्यक्ष लखी सोरेन को बनाया गया है, वहीं कालीचरण महतो, मुकेश सिंह, अजय रवानी व लखन प्रमाणिक को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मन्नू आलम सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि मदन महतो और बोदीलाल हांसदा संगठन सचिव बनाये गये हैं। किशोर मुर्मू को कोषाध्यक्ष, एजाज अहमद मल्लिक, तपन तिवारी, फुलचंद किस्कू, मनोज महतो को संयुक्त सचिव और आशीष कुमार पासवान को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नयी कमेटी को निर्देश दिया है कि केंद्रीय कमेटी के सदस्यों के साथ तत्काल बैठक कर पार्टी की गाइड लाइन के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close