ससुराल में कट्टा लहरा पत्नी से मारपीट करना पति को पड़ा महंगा, बीबी के सूझ बूझ और हिम्मत से उल्टे पाव भागा पति…..

बिरौल: ससुराल में कट्टा लहराकर पत्नी के साथ मारपीट करना एक पति को महंगा पड़ गया। साहसी पत्नी ने अपने सूझ बूझ से पति के हाथ से कट्टा छीनकर पुलिस के हवाले कर दी। मगर आरोपित पति सभी को चकमा देकर फरार हो गया।
मामला बिरौल थानाक्षेत्र के एक गांव की है, जहां साहसी पत्नी में चचेरे भाई की शादी समारोह में भाग लेने के लिए आई थी। मामले को लेकर महिला ने अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
महिला ने शिकायत मे पुलिस को बताया कि बीते दिनों चचेरे भाई की शादी में भाग लेने के लिए हमारे पति उसे मायके पहुंचाकर वापस चले गए लेकिन 28 मई को वे फिर से वापस आ गए।
शादी के अगले दिन उसका पति अचानक कट्टा लहराते हुए मारपीट करने लगे। परिवारवालो ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह पूरे लोगों को गाली देते हुए मारपीट करने लगे।
कोई घटना नहीं हो इसे देखते हुए पत्नी ने पति के हाथ से कट्टा छीन ली। इस बीच डर से उनके पति फरार हो गए। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस को कट्टा सौंप दिया।












