ब्रेकिंग: बोकारो स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, अफरातफरी का माहौल, देखें Video

बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप(SMS-2) में गुरुवार रात बड़ा हादसा हुआ है. एसएमएस 2 केकॉस्टर 2 के टुंडिश-3 में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई है.घटना के वक्त कॉस्टर 2 में काम कर रहे अधिकतर कर्मी और मजदूर स्पॉट से जान बचा कर दूर भाग गए. विस्फोट के बाद वहां पर अफरातफरी का माहौल हो गया।
यहां देखे विडियो
विस्फोट के बाद से ही वहां काम करने वाले कर्मी सहमे हुए हैं और उत्पादन भी प्रभावित हुआ है. कहा जा रहा है कि विस्फोट के बाद एसएमएस-2 का टुंडिशकार पूरी तरह जल गया है, वहीं कॉस्टर 2 बड़े हिस्से को भी आग से नुकसान हुआ है. हालांकि विस्फोट और आग लगने के बाद बीएसएल के कई फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और फिर आग पर काबू पाया।
ये खबर भी पढ़ें…
बोकारो से चन्द्र प्रकाश की रिपोर्ट
ये खबर भी पढ़ें…











