देवघर श्रावणी मेला : चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस, 3 IPS, 35 DSP व 9000 पुलिसकर्मी की होगी तैनाती, तीसरी आंख से भी रखी जायेगी नजर

रांची। देवघर के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम के लिए 9000 पुलिस बल को तैनात किया गया है। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी सिर्फ देवघर ही नहीं दुमका में भी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए DSP स्तर के 35 अफसरों की तैनाती की गई है। मेला के लिए देवघर और दुमका में कुल 23 ओपी और 14 अस्थायी यातायात ओपी गृह विभाग के द्वारा अधिसूचित किए गए हैं।30 जून से सभी देवघर में अपनी पोजिशन संभाल लेंगे।

श्रावणी मेला किसी तरह के उपद्रव से निपटने के लिए विशेष तौर पर एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस) के साथ साथ झारखंड जगुआर के चार एसाल्ट ग्रुपों की तैनाती की गई है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी निर्देश के मुताबिक इंस्पेक्टर- 120, दारोगा, जमादार- 1181, सशस्त्र बल- 1025, पुरूष लाठी बल- 7712, महिला लाठी बल- 890, गृहरक्षक- 1800, रैफ- 5 कंपनी, एनडीआरएफ- 3 टुकड़ी, बम स्क्वायड- 4 टीम, झारखंड जगुआर एसाल्ट ग्रुप- 4, अश्रुगैस दस्ता- 4, अग्निशमन दस्ता- 4, श्वान दस्ता-4. सभी की तैनाती 30 जून से 1 सितम्बर तक के लिए की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन DSP के जिम्मे रहेगी सुरक्षा की बागडोर
श्रावणी मेला में सुरक्षा के लिए कई डीएसपी स्तर के अधिकारी की तैनाती की गयी है। जिन पुलिस उपाधीक्षक की तैनाती की गयी है, उनमें विनोद कुमार महतो, दीपनारायण रजक, शशिकांत सुधांशु ,तालों सोरेन बेनेडिक्ट मरांडी, विजय कुमार कुशवाहा, हेलन सोए, तारामणि बाखला, परम प्यारेलाल खलको, अरुण कुमार तिर्की, रेमेजियास तिर्की, गन्दरू उरॉव, अशोक कुमार सिंह, संजय कुमार, सिया शरण प्रसाद, ओमप्रकाश, नवीन चंद्र दास, बैजनाथ, मनोज कुमार राय, संजय कुमार, संदीप कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार वर्मा, अरविंद कुमार, वरुण रजक, पवन कुमार, राहुल देव बड़ाईक, संदीप भगत, सुदर्शन कुमार आस्तिक, प्रदीप कुमार, रोहित रंजन सिंह, सुरेश प्रसाद यादव, रोहित कुमार रजवार और धनंजय कुमार राम शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close