पत्नी की मौत के 21वें दिन पति ने भी कर ली आत्महत्या, पत्नी के अश्लील वीडियो मामले में भांजे की ब्लैकमेलिंग से था परेशान

नालंदा।पत्नी की मौत के 21 दिन बाद पति ने भी आत्महत्या कर ली। दिल दहलाने वाली घटना बिहार के नालंदा की है। जहां अपने ही भांजे से परेशान होकर पहले मामी ने आत्महत्या की और अब मामा ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। मामला नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर मोहल्ले का है। जानकारी के मुताबिक मामा-मामी को भांजा अमित कुमार काफी दिनों से ब्लैकमेल कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक जितेंद्र कुमार की शादी 2013 में हुई थी। जितेंद्र कुमार साव का भांजा अमित ने जितेंद्र की पत्नी का अश्लील वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। भांजे की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 6 जून को मामी की आत्महत्या के बाद भी अमित अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी कहता था कि मैं जैसा बोलता हूं, आप वैसा ही करो नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगा।परिवार वालों ने भी उसे समझाने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी हरकतें नहीं बदली। जितेंद्र साव की पत्नी पूजा देवी ने 6 जून को भांजे की करतूत के कारण फांसी लगा खुदकुशी कर ली थी।

पत्नी की मौत के बाद से पति की मानसिक स्थिति खराब हो गयी थी। जितेंद्र ने सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश पंखे पर लटककर जान दे दी। दंपती के तीन बच्चे हैं, जो फिलहाल घर में ही रह रहे हैं।परिवार ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही जितेंद्र साव का अंतिम संस्कार कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close