शादी शुदा महिला अपनी प्रेमिका संग बिहार से हुई फरार, पति ने दर्ज करायी रपट, धनबाद से हुई बरामद

धनबाद। अजब प्रेम की गजब कहानी का एक और किस्सा सामने आया है। पति को छोड़कर शादी शुदा महिला एक युवती के साथ फरार हो गयी। अब ये लेसबियन जोड़ा झारखंड के धनबाद से बरामद हुआ है। हालांकि पूछताछ में पता चला है कि ये दोनों बिहार के जमुई की रहने वाली है। पुलिस ने दोनों धनबाद के वृंदावन कॉलोनी से पकड़ा और जमुई पुलिस के सुपूर्द किया है।

जानकारी के मुताबिक शादी शुदा महिला अपने पति से परेशान थी, जिसके बाद वो अपना दुखड़ा पड़ोस की युवती से शेयर किया करती थी, इसी दौरान धीरे-धीरे युवती के साथ महिला की प्रगाढ़ता बढ़ती चली गयी और फिर एक दिन दोनों ने आपस में प्रेम का इजहार कर दिया। दोनों को एक-दूसरे का साथ पसंद आने लगा, लेकिन पति के रहते ये मुमकीन नहीं था, लिहाजा महिला ने लड़की के साथ भाग जाने का फैसला लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक जमुई से भागने के बाद दोनों धनबाद आ गयी और वृंदावन कॉलोनी में किराये का मकान लेकर रहने लगी। जमुई पुलिस के अनुसार महिला के पति के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी। जिसके तहत ये कार्रवाई की गई है। पुलिस के साथ-साथ महिला और लड़की दोनों के घरवाले भी अपने स्तर से दोनों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को उन दोनों के धनबाद में रहने की जानकारी मिली, जिसके बाद जमुई की पुलिस धनबाद पहुंची और फिर सरायढेला थाना की पुलिस ने दोनों को वृंदावन कॉलोनी से पकड़कर जमुई पुलिस के हवाले कर दिया है। जमुई पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close