साहिबगंज: स्वास्थ्यकर्मी की सड़क हादसे में मौत, घर लौट रहा स्वास्थ्यकर्मी, बाइक सहित पुल से गिरा ,जिला यक्ष्मा विभाग में था पदस्थ

साहिबगंज। देर रात सड़क हादसे में एक स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ कर्मचारी का नाम मनोज कुमार मालतो है, जो साहिबगंज के जिला यक्ष्मा विभाग में फोर्थ ग्रेड स्टाफ के तौर पर पदस्थ था। जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ, जब वो देर रात अपने घर जा रहे थे, तभी सिदो कान्हु स्टेडियम जानेवाले मार्ग में धोबी झरना के पास बाइक सहित पुल के नीचे वो गिर गये।

जानकारी के मुताबिक वो बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थे। 2007 में उनकी पोस्टिंग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में हुई थी। देर रात हुए हादसे की जानकारी पूरी रात किसी को नहीं हुई। सुबह जब कुछ लोग टहलने के लिए निकले थे, तभी उन्होंने पुल के नीचे एक व्यक्ति को बाइक सहित गिरे देखा। घटना के बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गयाहै। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। पुलिस इसे हादसा मान रही है, लेकिन हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close