बेटे के सामने मां की दर्दनाक मौत : शादी के कार्यक्रम में जा रहा परिवार दुर्घटना का हुआ शिकार, महिला की मौत, 7 लोग घायल

देवघर। शादी में जा रहा परिवार दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में बेटे के सामने मां ने दम तोड़ दिया, वहीं पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना झारखंड के देवघर जिले की है। जानकारी के अनुसार, देवघर-कटोरिया मुख्य मार्ग पर जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक बस और टोटो में टक्कर हो गई। इस घटना में टोटो पर सवार एक बुजुर्ग महिला रेखा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा उस वक्त हुआ, जब एक टोटो को बस ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में महिला की मौत हो गयी, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के वक्त टोटो को दीपू चला रहा था, जिसका पूरा परिवार उस टोटो पर सवार था। हादसे में मृतक महिला का बेटा दीपू दास, बेटी अंजना, संजना, चार वर्षीय आर्यन, मंजू गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग जसीडीह थाना क्षेत्र के नावाडीह बनहती के रहने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टोटो ड्राइवर दीपू दास के मुताबिक भाड़ा पर (ई-रिक्शा) टोटो चलाने का काम करता है। उसके मामा के बेटे की शादी थी। इसलिए वह रविवार को अपनी मां और बच्चे के साथ वह मामा के घर जा रहा था।दीपू ने बताया कि जैसे ही वह कोठिया गांव के पास स्थित पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा, सामने से एक बस चालक ने बस को तेजगति और लापरवाही से चलाते हुए टोटो में धक्का मार दिया।

इस घटना में उसकी मां की मौत हो गई और सभी लोग घायल हो गए। शहर के विभिन्न स्थानों पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close