JSSC Teacher Recruitments : 23 जून तक अभ्यर्थियों से मांगे गये जिलेवार विकल्प, इन दो विषयों के अभ्यर्थियों के लिए जारी हुई सूचना

रांची। झारखंड में चल रही संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर विषयवार जिला विकल्प अभ्यर्थियों से मांगे जा रहे हैं। इसी कड़ी में अर्थशास्त्र व संस्कृत विषय के लंबित रिक्त पदों के विरुद्ध भर्ती के लिए जिलावार विकल्प के लिए अभ्यर्थियों की सूची पूर्व में ही जारी की गयी थी।

अब उन अभ्यर्थियों से जिला विकल्प प्राप्त करने केलिए जेएसएससी ने लिंक आयोग की वेबसाइट पर ओपन कर दिया है। अब ये लिंक 23 जून तक एक्टिव रहेगा। अभ्यर्थी अपनी च्वाइंस के अनुरूप जिला के विकल्प को भर सकेंगे। अगर जिला की उपलब्धता च्वाइस के अनुरूप नहीं होती है तो जेएससी की तरफ से अपने स्तर से जिला का आवंटन किया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close