बोकारो एयरपोर्ट जल्द होगा शुरू, लेकिन बूचड़खाना लगा सकता है ग्रहण, हटाना पड़ेगा

बोकारो। झारखंड के हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बोकारो एयरपोर्ट से जल्द ही विमान सेवा शुरू हो जायेगी। कोलकाता से आई विशेषज्ञों की टीम ने बोकारो एयरपोर्ट का जायजा लिया। इस दौरान आसपास स्थित बूचड़खाने को तुरंत हटाने के लिए प्रशासन को पत्र लिखकर सहयोग मांगने की बात कही गई। बोकारो से विमान सेवा शुरू करने को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

दो दिन पहले दिल्ली से आई एयरपोर्ट विशेषज्ञों की टीम ने बोकारो एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के बाद जल्द हवाई सेवा शुरू होने आरंभ होने का भरोसा दिलाया था। हालांकि अधिकारियों ने एयरपोर्ट को लेकर कहा कि बाउंड्रीबाल से बिल्कुल सटा हुआ बूचड़खाना अगर नही हटाया गया तो यहां से उडानसेवा आरम्भ नही किया जा सकता है। उन्होंने इसे उड़ान के लिए एक गम्भीर संकट करार दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस विषय पर राज्य सरकार को पत्र लिखकर बूचड़खाना हटाने को सहयोग मांगने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वर्ष 2018 से ही बोकारो को उडान सेवा से जोड़ने के लिये तैयारियां आरम्भ कर दी गई थी। तब से लेकर अबतक कई बार इन बूचड़खानों से इस क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जा चुका है। लेकिन बोकारो इस्पात की उदासीनता और ज़िला प्रशासन की अनदेखी की वजह से इन अवैध बूचड़खानों का संचालन आज भी जारी है। हालांकि अधिकारियों को बातें कहे जाने के बाद अब उम्मीद है कि जल्द ही जिला प्रशासन इस दिशा में कदम उठायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close