झारखंड में गरमी से मिलेगी राहत, प्री मानसून की बारिश आज से हो सकती शुरू, कुछ इलाकों में लू का अलर्ट

रांची। पूरा झारखंड गरमी से बेहाल है। पारा 40 डिग्री के पार है, वहीं लू ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। इधर भीषण गरमी की वजह से स्कूलों में गरमी की छुट्टी को आगे बढ़ा दिया गया है। मौसम विभाग ने मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए गरमी को लेकर 12 जून को दुमका, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह समेत सभी जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इधर गरमी मे तप रहे झारखंड को बारिश की कुछ फुहारे राहत दे सकती है। मौसम विभाग ने झारखंड में प्री मानसून की बारिश की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 जून से प्री-मानसून की वर्षा शुरू हो जाएगी। इस दौरान राज्य के उत्तरी पूर्वी और मध्यम भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है।झारखंड में इस बात मानसून देरी से पहुंचेंगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उम्मीद के मुताबिक 18 से 20 जून तक मानसून के झारखंड पहुंचने की संभावना है। रांची ने अगले तीन दिनों के लिए अलग-अलग इलाकों को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गिरिडीह, देवघर और गोड्डा में गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

15 जून तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
12 जून: राज्य के पूर्वी भागों में कहीं कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना, 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सतही हवा व कहीं कहीं हीटवेव को ले येलो अलर्ट
13 जून: राज्य के पूर्वी हिस्सों में कहीं कहीं गर्जन के साथ वर्षा की संभावना, राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी व निकटवर्ती मध्य भागों में हीटवेव को ले येलो अलर्ट
14 जून: राज्य के पूर्वी व निकटवर्ती मध्य हिस्सों में हल्की वर्षा की संभावना, कहीं कहीं गर्जन व वज्रपात के साथ साथ तेज सतही हवा को ले येलो अलर्ट
15 जून: राज्य में कहीं कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा और तेज सतही हवा बहने की संभावना, कहीं कहीं हीटवेव काे ले येलो अलर्ट जारी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close