जनसेवक की हड़ताल से राज्य भर में कार्य प्रभावित, वार्ता नहीं होने से नाराज VLW करेंगे नेपाल हाउस का घेराव


धनबाद । झारखंड राज्य जनसेवक संघ के बैनर तले धनबाद जिले के सभी 83 VLWs/जनसेवक अपने 11 सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल पर हैं। आज हड़ताल का 29वां दिन है। कृषि विभाग द्वारा षड़यंत्र के तहत 2011-2012 में नियुक्त VLWs/जनसेवकों का ग्रेड वेतन 2400 से घटाकर 2000 कर दिया गया है। इससे सभी जनसेवक मर्माहत हैं।

राज्य भर के जनसेवकों के हड़ताल में चले जाने के कारण प्रखंड/जिले के कृषि कार्य के अलावा अन्य बहुत सारे कार्य पूर्णरूप से बाधित हैं या वैकल्पिक काम चलाऊ व्यवस्था के तहत जैसे तैसे चलाया जा रहा है। जिले के बहुत जनसेवक प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, पंचायत सचिव, प्रखंड पेंशन नोडल पदाधिकारी, प्रखंड BLO पर्यवेक्षक ,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के प्रभार में हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जनसेवकों के हड़ताल में जाने से कृषि कार्य , सामाजिक सुरक्षा कार्य , ग्रामीण विकास विभाग के तहत पंचायतों का विकास, जन्म मृत्यु, निर्वाचन, खाद्य आपूर्ति, मिट्टी जाँच, बीज वितरण, उर्वरक दुकानों का निरीक्षण, फसल कटनी,NSSO डाटा संग्रहण का कार्य, वर्षापात, किसानो का ऋण माफ़ी, सुखाड़ से प्रभावित किसानों को सुखाड़ राहत का कार्य ,निर्वाचन हेतु विखंडिकरण सहित अन्य कार्य प्रभावित हैं।

अभी तक सरकार के तरफ से कोई पहल नहीं की गई है।धरना स्थल पर जिला अध्यक्ष दिनेश महतो जिला सचिव विनोद विद्यार्थी, अजितेश लाहा ,निरंजन कुमार, रंजीत कुमार शर्मा ,हेंदलाल टूडू , संतोष तिवारी, जसीम अख्तर, जयदीप गिरी, निरज कुमार,तरुण कुमार एवं अन्य साथी उपस्थित हुए।झारखंड राज्य जनसेवक संघ के आह्वान पर आंदोलन को तेज करते हुए राज्य के सभी जनसेवक अपने 11 सूत्री मांगों के पूरा होने तक दिनांक 12-06-23 से नेपाल हाउस रांची में धरना प्रदर्शन का कार्य करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close