सिपाही गिरफ्तार : “पहचानते नहीं हो सिपाही हूं” , नशे की हालत में सिपाही को किया गया गिरफ्तार, उत्पाद विभाग ने जांच करने रोका, उलझ पड़ा

बक्सर। ये शराब भी ना बड़ी अजीब चीज है। तलब लग जाये तो कहां वर्दी की मर्यादा याद रहती है और कहां पाबंदियों की बेड़ी रोक पाती है। ऐसे ही एक सिपाही जी नशे की हालत में हवालात में पहुंच गये। दरअसल सिपाही जी यूपी से शराब पीकर लौट रहे थे, लेकिन क्या मालूम था कि उत्पाद विभाग के मुलाजिम उनकी खिदमत के लिए तैयार बैठे। पुलिस की कार्रवाई शुरू हुई, तो नशे में सिपाही जी उत्पाद विभाग के पुलिसकर्मियों से उलझ गये, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

सिपाही चुन्नी गांव का निवासी है। रोहतास जिले के चेनारी थाना में सिपाही के पद पर है। जानकारी के लिए चेनारी थाना में फोन किया गया तो वहां से जानकारी मिली कि यह बिना छुट्‌टी लिए ही थाना से गायब है। इसके साथ हाथा बाही में एक उत्पाद विभाग के सिपाही को भी मामूली चोट लगी है। मामला बक्सर का है, जहां एक सिपाही यूपी से शराब पीकर झुमते हुए बिहार में प्रवेश कर रहे थे, तभी उत्पाद विभाग की पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उत्पाद विभाग के सिपाहियों ने पकड़ा तो नशे में ट्न्न बिहार पुलिस में सिपाही होने का वो भी धौंस जमाने लगे। उत्पाद पुलिस ने नशे की पुष्टि होने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बक्सर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चुन्नी गांव निवासी बिहारी राय पिता अवधेश राय रोहतास जिले के चेनारी थाना में सिपाही के पद पर तैनात है।शनिवार की शाम बिहार के सीमावर्ती राज्य यूपी के गाजीपुर जिले से शराब का सेवन कर चौसा कर्मनाशा पुल के रास्ते बिहार प्रवेश किया।

बक्सर उत्पाद विभाग की पुलिस हाथ में ब्रेथ एनालाइजर मशीन लिए खड़े थे। यूपी से बिहार में जो भी प्रवेश कर रहा था उनकी एक-एक कर जांच कर रहे थे। जब बिहारी राय को मशीन में फूंकने के लिए बोला गया तो पहले उत्पाद विभाग के पुलिस से उलझ गया। उसके बाद बिहार पुलिस में सिपाही होने का धौंस जमाने लगा। हालांकि उत्पाद विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद मशीन में फुंकवाया तो शराब पीने की पुष्टि हो गई। फिर गिरफ्तार कर लिया गया। अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close