एक साथ उठी तीन अर्थियां : शक ने सूना कर दिया घर, भाई की मौत के बाद नवविवाहित जोडा भी लटक गया फांसी पर

लातेहार : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सातीताड़ गांव में गुरुवार को पति पत्नी का शव घर के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला. मृतकों में सुनील गंझु और रीना कुमारी शामिल हैं. दोनों की शादी एक माह पूर्व ही हुई थी. दोनों के शव पाए जाने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जाता है कि 2 दिन पहले ही सुनील के भाई जयपाल का भी शव मिला गया था।

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार सुनील और रीना कुमारी के बीच विगत कुछ वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी वर्ष 1 माह पहले दोनों का प्रेम विवाह भी हुआ था. परंतु विवाह के कुछ ही दिनों के बाद दोनों के बीच पारिवारिक मामले को लेकर झगड़ा भी होने लगा था। रीना कुमारी को शक था कि सुनील का प्रेम प्रसंग कहीं और भी चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कलह होने लगी। बुधवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कलह हो रहा था। इसके बाद गुरुवार को दोनों का शव एक ही कमरे में बरामद हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों के द्वारा सूचना दिए जाने के बाद चंदवा पुलिस दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल के बीच परिजनों ने दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया।

बताया जाता है कि 2 दिन पूर्व ही सुनील के भाई जयपाल का भी शव इसी प्रकार से बरामद किया गया था. 2 दिनों के अंतराल में एक ही परिवार के तीन लोगों के शव बरामद होने से पूरे इलाके में कई प्रकार की चर्चा भी हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close